क्राइम

Coronavirus: दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती तबलीगी जमात के शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं मरकज निज़ामुद्दीन के सदस्य शख्स ने 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की प्रबंधन ने शख्स को सफलतापूर्वक बचाया
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 9:23 PM IST
दिल्ली अस्पताल में भर्ती तबलीगी जमात के एक शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत स्थिर
दिल्ली अस्पताल में भर्ती तबलीगी जमात के एक शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत स्थिर

नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली के अस्पताल से आ रही है। जहां निजामुद्दीन मरकज से अस्पताल में भर्ती किए गए एक शख्स ने छठी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की । हालांकि समय रहते शख्स को बचा लिया गया है।

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निज़ामुद्दीन मरकज के लोगों को 6वीं मंजिल पर भर्ती किया गया था। उनमें से एक ने खुदकुशी करने कोशिश की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा को कड़ी करने के हर संभव उपाय कर रहे हैं ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

536 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बता दें कि दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए 536 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 1800 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते 766 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 112 पॉजिटिव हैं बाकि संदिग्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए 536 लोगों को अस्पताल में भर्ती और 1810 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में 12-13 मार्च से धार्मिक आयोजन किया जा रहा था। इसमें 2000 लोग शामिल हुए थे। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हुए थे। 150 देशों के लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके अलावा भारत के 19 राज्यों से भी इसमें शामिल हुए थे।

मरकज में धार्मिक आयोजन से मचा हड़कंप

धार्मिक आयोजन के खुलासे के बाद देशभर में हड़कंप मच गया। दिल्ली सरकार, पुलिस और WHO की टीम ने आनन-फानन में इस इमारत में रुके लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद सरकार ने कुछ सदस्यों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तमिलनाडु के एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 24 जमाती सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं कई लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए।

मरकज में शामिल होने वाले लोगों के बाहर निकलने से मरीजों की संख्या बढ़ी

मामला सामने आने के बाद मरकज में शामिल लोग अपने-अपने राज्य भी लौट रहे हैं। इसी सिलसिले में तेलंगाना में पिछले दिनों 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि मरकज से लौटे जम्मू कश्मीर में भी 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि राज्यों में कोरोना संक्रमित सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। तमिलनाडु में तबलीगी जमात से लौटने वाले 100 से ज्यादा लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए गए हैं। फिलहाल राज्य सरकारें इन लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

Published on: