20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कोरोना संक्रमण से मरने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को देंगे 1 करोड़ रुपए

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कोरोना संक्रमण से मरने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को देंगे 1 करोड़ रुपए

मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कर्मचारियों के लिए सरकार गंभीर दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 1 Apr 2020, 10:00 PM IST

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को देंगे 1 करोड़ रुपए

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को देंगे 1 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में भी COVID-19 संक्रमण मरीजों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिल्ली में मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र से लेकर सभी राज्य सरकारें सतर्क हैं।

दिल्ली सरकार इस जंग के खिलाफ निरंतर जुटी हुई है। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस को खत्म करने में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोई अनहोनी या मौत होती है तो उन्हें सरकार 1 करोड़ रुपए तक की आर्थिक मदद देगी।

स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर बेहद गंभीर है। कोरोना मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी चाहे कोई सफाई कर्मचारी हो, नर्स हो वह सरकारी हो या प्राइवेट हो कोरोना की वजह से अगर किसी की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देगी। केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टरों के लिए पीपीई की मांग की है। इसके लिए हम लगातार केंद्र के संपर्क में हैं। जितने पीपीई होंगे, उससे हमारे डॉक्टर सुरक्षित होंगे। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं।

ये भी पढ़ें:VHP बोली कोरोना की फैक्ट्री है निजामुद्दीन मरकज, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

गौरतलब है कि दिल्ली में निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात की घटना के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में उछाला आई है। देश की राजधानी दिल्ली में मरीजों की संख्या 120 हो गई है। आज ही दिल्ली के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि इस डॉक्टर का भाई यूके से भारत आया था।

लॉकडाउन में धार्मिक आयोजन नहीं होने चाहिए- स्वास्थ्य मंत्रालय

खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर से कह दिया कि लॉकडाउन में धार्मिक आयोजन नहीं होने चाहिए। बता दें कि देश में अभी तक कोरोना वायरस से 38 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं 1637 लोगों में यह संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में आए लोगों में से 441 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण

दिल्ली सरकार ने पांच अस्पतालों को कोरोना के लिए समर्पित किया

बता दें कि कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली सरकार ने पांच अस्पतालों को पूरी तरह से समर्पित कर दिया है। दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और डॉ, बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया है।