
नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट से जूझ रहा है। COVID-19 के कारण देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू है। लेकिन, इसी लॉकडाउन में महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की राजधानी मुंबई ( Mumbai ) से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सनसनी मचा दी है। ठाणे ( Thane ) इलाके में सिगरेट ( Cigarette )का धुआं छोड़ने पर दो गुटों में इस तरह विवाद ( Violence Between two group ) बढ़ गया है कि जमकर पत्थरबाजी ( Stone Pelting ) हुई और कट्टा ( Point Gun ) भी लहराया गया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
सिगरेट का धुंआ बना विवाद का कारण
जानकारी के मुताबिक, ठाणे के वागले एस्टेट के साठेनगर इलाके में धुआं छोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक गुट के किसी शख्स ने सिगरेट पीकर दूसरे गुटे के किसी युवक के मुंह पर धुआं छोड़ दिया है। जैसे ही मुंह पर धुंआ छोड़ा दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच पहले गाली-गलौज हुआ। धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया और पत्थराबाजी शुरू हो गई।
एक गुट के शख्स ने लहराया कट्टा
देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच मामला काफी बिगड़ गया। जमकर पत्थरबाजी होने लगी और फिर एक गुट के किसी शख्स ने बंदूक निकालकर हवा में लहराना शुरू कर दिया। बंदूक लहराते हुए शख्स ने दूसरे गुट के लोगों को गोली चलाने की धमकी देने लगा। हालांकि, गनीमत ये रही है कि शख्स ने फायरिंग नहीं और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
चार गिरफ्तार, बंदूक लहराने वाला फरार
वहीं, इस पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बंदूक लहराने वाला शख्स अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी का नाम अमर तुसाम्बर है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे हैरानी की बात इस पूरे घटनाक्रम में लॉकडाउन की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है, जिसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।