
Jaipur Crime : प्रतीकात्मक फोटो है, एआइ से बनाया है।
Jaipur Crime : राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग डॉक्टर और उनकी पत्नी से करीब छह लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को गंभीर अपराध में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आपके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मामला दर्ज हो चुका है। उन्होंने जयपुर से उठवा लेने की धमकी देते हुए पति-पत्नी को जेल भेज देने के लिए कहा। इतना ही नहीं, उसकी संपत्ति भी सीज करने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। इस संबंध में पीड़ित डॉ. कुलभूषण ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
ठगों ने पीड़ित को लगातार वीडियो कॉल पर जुड़े रहने को कहा। उनको किसी परिजन या परिचित से संपर्क करने से रोका गया। ठग कभी जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाते तो कभी खाते और संपत्ति की जांच के नाम पर रकम जमा कराने का दबाव बनाते रहे। लगातार धमकियों और गिरफ्तारी के डर से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हो गया।
ठगों के निर्देश पर उसने अलग-अलग माध्यमों से करीब 6 लाख तीन हजार तीन सौ रुपए ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद भी ठग उससे संपर्क करते रहे और कार्रवाई का डर दिखाते रहे। बाद में जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से संपर्क किया।
पीड़ित ने बताया कि रुपए जमा कराने के बाद 8 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार धमकी दी जा रही है। दबाव बनाकर उसी अकाउंट में रुपए जमा कराने के लिए धमकी दी। डिजिटल अरेस्ट का शिकार होकर ठगी होने का पता चलने पर साइबर थाने में शिकायत दी। जयपुर में मानसरोवर थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर शनिवार शाम को रिपोर्ट दर्ज की।
Updated on:
13 Sept 2026 06:49 pm
Published on:
13 Sept 2026 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
