क्राइम

#MeToo : एक और मीडिया कर्मी आया चपेट में, दो रिपोर्टरों ने लगाया यौन उत्‍पीड़न का आरोप

युवती और आरोपी ने एक-दूसरे पर शिकयत दर्ज कराया है, जबकि युवती के दोस्त का कहना है कि आरोपी ने अपने बचाव में यह शिकायत दर्ज कराई है।

2 min read
#MeToo : एक और मीडिया कर्मी आया चपेट में, दो रिपोर्टरों ने लगाया यौन उत्‍पीड़न का आरोप

नई दिल्‍ली : देश भर में चल रहे MeToo अभियान की गाज एक न्यूज चैनल के सीनियर प्रोड्यूसर भी गिरी है। इस चैनल में काम करने वाली दो रिपोर्टरों ने आशीष कुमार नाम के सीनियर प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ एक रिपोर्टर ने नोएडा के सेक्टर 20 स्थित थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है तो दूसरी दिल्ली की रहने वाली रिपोर्टर दिल्‍ली के थाने में शिकायत कराने जा रही है। नोएडा की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को कई सबूत भी सौंपे हैं। इस आरोप के बाद आशीष कुमार ने भी गाजियाबाद पुलिस चौकी में इन दोनों रिपोर्टरों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है, जबकि युवती के एक दोस्त का कहना है कि आरोपी ने अपने बचाव में यह शिकायत दर्ज कराई है। उसके खिलाफ वॉट्सएप मैसेज समेत कई सबूत हैं।

फेसबुक पर डाला पोस्‍ट
बता दें कि मीटू अभियान शुरू होने के बाद एक पीड़िता ने अपने फेसबुक आइडी पर 2016 में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में पोस्‍ट डाला। इसके बाद उसकी फ्रेंड लिस्‍ट में शामिल कई कई युवतियों ने इसका समर्थन किया, जो 2011 से 2016 के बीच आरोपी की शिकार बनी थीं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 और आइपीसी 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि पहले आरोपी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
नोएडा सेक्टर 70 में रहने वाली युवती का कहना है कि उसने 2016 में फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में जूनियर रिपोर्टर के पद पर नौकरी की शुरुआत की थी। वहां आशीष कुमार नाम का युवक उनका सीनियर प्रोड्यूसर था। वह न्यूज चैनल के अलावा दो अन्य कंपनियों के लिए भी पार्ट टाइम काम करता था। वह उन दोनों कंपनियों के लिए महिलाओं की पसंद और नापसंद के बारे में सर्वे कर उस आधार पर आलेख लिखा करता था। चूंकि आशीष कुमार उनके वरिष्‍ठ थे, इसलिए उसकी बात मानना इनकी मजबूरी थी। साथ ही वह इस क्षेत्र में नई थी, इसलिए ना नुकुर नहीं कर सकती थीं। आशीष सर्वे के नाम पर उनसे अश्‍लील बातें करता था और निजी अंगों के बारे में भी पूछताछ करता था। धीरे-धीरे वह और गंदी बातें करता गया। रिपोर्टरों ने एचआर से इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद आरोपी ने माफी मांग ली थी।

ये भी पढ़ें

महिला सुरक्षा पर प्रकाश जावडेकर का बयान, महिलाओं को सभी जगह सम्मान के नजरिए से देखना चाहिए
Published on:
19 Oct 2018 06:18 pm
Also Read
View All