क्राइम

अचानक फंदे से झूल गई लड़की, सुसाइड नोट में लिख दी ऐसी बात कि पढ़ने के बाद दंग रह गए सभी

एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 2:36 PM IST
suicide
अचानक फंदे से झूल गई लड़की, सुसाइड नोट में लिख दी ऐसी बात कि पढ़ने के बाद दंग रह गए सभी

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शिमला में एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली। लेकिन, मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में ऐसी बात लिख दी कि पढ़ने के बाद सब कोई दंग रह गया।

सुसाइड नोट से खुला बड़ा राज

घटना दाड़लाघाट स्थित सोलन की है। जानकारी के मुताबिक, घर के सभी लोग बाहर गए थे। उसी वक्त मौका पाकर नाबालिग लड़की ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घर के लोग जब वापस आए तो बेटी को फंदे से लटकता देख दंग रह गए। इसी बीच आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घर में छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिली, जिसमें चौंकाने वाली बातें लिखी थी। बच्ची ने लिखा, 'मेरी मम्मी-पापा मुझसे नाराज रहते हैं और बात नहीं करते'। मैंने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें। इसलिए, मैं सुसाइड कर रही हूं। इस नोट को पढ़ने के बाद सब सकते में आ गए।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, इस घटना के संबंध में दाड़लाघाट के डीएसपी डॉक्टर अमित शर्मा ने बताया कि यहां एक नाबालिग ने आत्महत्या की है। मौके से हमें सुसाइड नोट भी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने डेड बॉडी और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की छानबीन की जा रही है और परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। इधर, इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, आस-पास का माहौल भी गमगीन है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या बड़ा खुलासा हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All
रात में गाड़ी रोकी, पूरे परिवार का अपहरण किया, 3 बच्चों को नहर में फेंका; तैरकर बचे 13 साल के करण ने खोला सूरत कांड का राज

कैरी बैग मांगने पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, बेटे के सामने ही चढ़ा दी कार! पुणे में हैरान करने वाली घटना

Gonda: शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार का आरोप, 6 महीने बाद श्रावस्ती से गिरफ्तार हुआ आरोपी

विप्रो की महिला इंजीनियर की हत्या मामले में नया मोड़, प्रेम संबंध के दावे को परिजनों ने नकारा, कहा- हम शुभम को नहीं जानते!

Fake Baba Arrested: अंबिकापुर में फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार, कहता था- मैं रुहानी ताकतों का मालिक हूं, लोगों से ठगे लाखों रुपए