क्राइम

फिर सामने आई भीड़ की हिंसा, बच्‍चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की जमकर पिटाई

दिल्ली में भीड़ ने की दो महिलाओं की पिटाई बच्चा चोरी के आरोप में दोनों महिला को पीटा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Sep 08, 2019

ई दिल्ली। लाख कोशिशों के बाद भी मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गुस्साई भीड़ के हाथ किसी ना किसी के पीटने की ख़बर आती है। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के ओखला में। यहां दो महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने जमकर पीट डाला।

बता दें कि यह घटना ओखला के संजय कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने दो महिलाओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके ढाई साल के बच्चे को चुरा लिया है। बच्चा चोरी करते समय उनकी नजर इन दोनों महिलाओं पर पड़ गई थी। अपने बच्चे का अपहरण होता देख पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने महिला की जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों महिलाओं ने सफाई देते हुए बताया कि वे बच्चा चोर नहीं हैं।

डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिला एनटीपीसी बदरपुर कालोनी की रहने वाली हैं। फिलहाल महिलाओं से इस बारे में पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

Updated on:
08 Sept 2019 12:56 pm
Published on:
08 Sept 2019 12:22 pm
Also Read
View All