क्राइम

Money laundering : ED ने गुटखा कारोबारी सचिन जोशी को किया गिरफ्तार, यस बैंक को 410 करोड़ का लगाया चूना

27 जनवरी को कंपनी के चेयरमैन और एमडी को भी किया था गिरफ्तार। यस बैंक से 410 करोड़ रुपए का लोन लेकर कहीं और ट्रांसफर करने का आरोप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2021, 2:30 PM IST
sachin joshi
झुग्गी पुनर्वास परियोजना के नाम पर लिया था लोन।

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मुंबई प्रवर्तन निदेशालय ने गुटखा कोरोबारी जगदीश जोशी के बेटे सचिन जोशी को गिरफ्तार किया है। सचिन को मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में कई घंटों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। ईडी ने सचिन की बीती रात गिरफ्तार किया था।

7 घंटे पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

इस मामले में ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि 7 घंटे की पूछताछ के बाद गुटखा कारोबारी सचिन जोशी को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को ंस्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी के उक्त अधिकारी ने कहा है कि उन्हें ओंकार समूह से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। जोशी की गिरफ्तारी आयकर विभाग द्वारा उनके आवासीय और कार्यालय परिसर में तलाशी लेने के बाद हुई है।

410 करोड़ रुपए गबन का मामला

बता दें कि 27 जनवरी को ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के अन्तर्गत ओंकार ग्रुप के चेयरमैन कमल गुप्ता और प्रबंध निदेशक बाबू लाल वर्मा को गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि ओंकार रियल्टी ने यस बैंक से झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के लिए 410 करोड़ रुपए का ऋण लिया, लेकिन पैसे को कहीं और ट्रांसफर कर दिए गए।

Updated on:
15 Feb 2021, 2:30 PM IST
Published on: