ग्वालियर

मां चिल्लाती रही टेलर ने खुद को कमरे मे बंद कर लगाई फांसी

तीन दिन से गायब था, बुधवार को घर लौटा था

less than 1 minute read
मां चिल्लाती रही टेलर ने खुद को कमरे मे बंद कर लगाई फांसी

ग्वालियर। माधौगंज इलाके में टेलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी मां के साथ रहता था। तीन दिन बाद बुधवार को घर लौटा था। रात को खुद को कमरे में बंद कर फांसी पर झूल गया। पुलिस का कहना है पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था। करीब दस साल पहले उसे छोडक़र चली गई थी। प्रारंभिक जांच में कर्जे से परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल माधोगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूजा बिहार कॉलोनी में रहने वाले मनोज उर्फ राजू पाल(40)ने फांसी लगाई है। मनोज टेलर था। माधोगंज में टेलर की दुकान पर काम करता था। भाई राजेन्द्र ने बताया कि वह सिंकदर कंपू पर रहता है। दीपावाली के दूसरे दिन पूजा बिहार कालोनी गया तो मनोज घर पर नहीं था। पता चला तीन दिन से घर ही नहीं आया। बुधवार को मनोज घर लौटा। रात को कमरे मे चला गया। अंदर से दरवाजे की कुंदी बंद कर ली। मां चिल्लाती रही लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। मां ने बेटे राजेन्द्र को फोन करके बुलाया। भाई जब तक आया मोहल्ले वाले और पुलिस आ चुकी थी। दरवाजा खोला तो मनोज फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला 12 साल पहले मनोज की शादी हुई थी। लेकिन दो साल बाद ही पत्नी छोडक़र चली गई थी। तबसे वह अपनी मां के साथ ही रहता था।

Published on:
31 Oct 2019 07:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर