क्राइम

मुंबई: सचिन वाजे NIA स्पेशल कोर्ट में पेश, भाई से 5 मिनट के लिए मुलाकात की इजाजत

मनसुख हिरेन केस के आरोपी सचिन वाजे को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 3:38 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। मुंबई के मनसुख हिरेन केस के आरोपी सचिन वाजे को शनिवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एनआईए कोर्ट ने वाजे के भाई सुधाराम की एप्लीकेशन को स्वीकार करते हुए उसको मुलाकात की इजाजत दे दी है। सुधाराम ने कोर्ट से अपने भाई सचिन वाजे को कपड़े आदि देने के लिए पांच मिनट की मुलाकात का समय मांगा था।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के निलंबित सहायक इंस्पेक्टर सचिन वाजे बहुचर्चित केस एंटीलिया और मनसुख हिरेन मर्डर केस के आरोपी हैं। पिछले दिनों देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी मिली स्कॉर्पियों कार मनसुख हिरेन की थी। इस घटना के बाद मनुसख का शव मुंबई की एक सुनसान जगह पर मिला था। इस केस के तार सचिन वाजे से जुड़े हैं। एनआईए ने वाजे की निशानदेही पर मुंबई की एक नदी से लैपटॉप और गाड़ी की नंबर प्लेट्स बरामद की हैं।

Updated on:
3 Apr 2021, 3:38 PM IST
Published on: