क्राइम

सुशांत सिंह केस: एनसीबी ने पूछताछ के लिए एसएसआर के दोस्त ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया

एनसीबी ने इस मामले में पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त एवं सहायक निदेशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2021, 12:36 PM IST
NCB detained SSR's friend, assistant director Rishikesh Pawar
NCB detained SSR's friend, assistant director Rishikesh Pawar

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह केस के मामले में तेजी के साथ पूछताछ करने में जुटी हुई है। अब एनसीबी ने इस मामले में पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त एवं सहायक निदेशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। जिसमें उनसे ड्रग्स से संबंधित सवाल किए जाएंगे। अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसमें बॉलिवुड भी शिकंजे में आ गया है। एनसीबी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों से पूछताछ की है। इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं। आलिया भट्ट और रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस और एनसीबी की ओर से कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। जानकारों की मानें तो सुशांत सिंह के केस में जब से ड्रग एंगल सामने आया है, तब से एनसीबी के निशान पर बॉलिवुड और उसके कलाकार भी आ गए हैं।

Updated on:
2 Feb 2021, 12:36 PM IST
Published on: