क्राइम

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमला, 2 अधिकारी गंभीर रूप से घायल

ड्रग पेडलर कैरी मेंडिस सहित 4 गिरफ्तार। हमले में एनसीबी के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2020, 1:27 PM IST
sameer vankhede
ड्रग पेडलर कैरी मेंडिस सहित 4 गिरफ्तार।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुंबई के गोरेगांव पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े सहित टीम के पांच अधिकारियों पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि 60 लोगों की भीड़ ने एनसीबी की टीम पर हमला बोला है। इस हमले में एनसीबी के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी एनसीबी की टीम ने मुंबई पुलिस को दी। मुुंबई पुलिस ने मौके पहुंचकर तत्काल हालात को काबू में किया।

कैरी मेंडिस सहित 4 गिरफ्तार

अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर वानखेड़े की टीम गोरेगांव ड्रग पैडलर्स के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। लेकिन गोरेगांव में ड्रग पैडलर्स के ग्रुप के समर्थकों ने एनसीबी की टीम पर हमला बोला दिया। हमले के बावजूद एनसीबी की टीम ने ड्रग पैडलर्स कैरी मेंडिस और तीन अन्य को हिरासत में लिया है।

Updated on:
23 Nov 2020, 1:27 PM IST
Published on: