क्राइम

निरंकारी भवन पर हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

निरंकारी भवन पर हुए हमले के आरोप में पकड़े गए स्थानीय नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 3:58 PM IST
nirankari bhawan
निरंकारी भवन पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकियों की मदद से दिया घटना को अंजाम

नई दिल्ली: निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अमृतसर से आरोपी को धर दबोचा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की मदद से घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने समागम स्थल पर ग्रनेड फेंकने की बात को कबूल कर ली है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हमलवार पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हैंडग्रेनेड हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरमीत सिंह हैप्पी उर्फ पीएचडी ने स्थानीय लड़कों की मदद से ये ग्रेनेड अटैक करवाया था।

यह आतंकी हमला था-सीएम

इस मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया पकड़े गए शख्स का नाम है बिक्रमजीत सिंह. वह धालीवाल गांव का रहने वाला है दूसरा आरोपी अवतार सिंह है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अमरिंदर ने कहा कि आतंकी अब कश्मीर से पंजाब की ओर रुख कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर आतंकी हमला था।

निरंकारी भवन में हुए हादसे में तीन लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 18 नवंबर को अमृतसर में निरंकारी भवन में धमाका हुआ था। इस हमले में तीन से लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में रविवार दोपहर सत्संग चल रहा था। इस दौरान परिसर में करीब 250 लोग मौजूद थे। चश्मदीद ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला किया और वहां से फरार हो गए। ग्रेनेड हमले से विस्फोट के बाद आश्रम में अफरातफरी का माहौल मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

हमले के पीछे आतंकी जाकिर मूसा का हाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के पीछे आतंकी जाकिर मूसा का हाथ हो सकता है। क्योंकि पिछले दिनों ही खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को जैश के सात आतंकियों के राज्य में छिपे होने की सूचना दी थी। यह भी बताया गया था कि जाकिर मूसा अमृतसर में छिपा हुआ है और किसी बड़े हमले की साजिश रची जा रही है।

Published on: