
नई दिल्ली। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है। फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, मेंढर और और पुंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारी गोलीबारी में यहां एक नागिरक को गोली लगी है, जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
इधर, इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने चार ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ये सभी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि सोपोर में गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पर्रे, वसीम मंजूर गाजी और इखलाक इम्तियाज शेख के रूप में हुई है।