
नई दिल्ली। बिहार में एक लड़की को दूसरी जाति के लड़के से प्यारा करना काफी महंगा पड़ गया। पंचायत ने उसके साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया कि सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पहले तो लड़की की सबने जमकर पिटाई कि उसके बाद पांच घंटे तक उसे पेड़ से बांध कर रखा गया।
यह है पूरा मामला...
घटना नवादा जिले की है। बताया जा रहा है कि एक मुसलमान लड़की को हिन्दू लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, इस रिश्ते के लिए लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। विगत तीस सितंबर को लड़की किसी को बताए बिना अपने प्रेमी के घर चली गई और उसके साथ रहने लगी। काफी खोजबीन के बाद लड़की के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में उन्होंने प्रेमी के गांव पर जाकर लड़की को जबरन वापस लेकर आए।
पंचायत ने सुनाई तुगलकी फरमान
लड़की को वापस लाने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। लड़की के ऐसा करने पर गांव की पंचायत ने काफी क्रूर सजा सुनाई। पंचायत ने लड़की को पीटने और पेड़ से बांधने का फरमान सुनाया। पंचायत के फरमान के बाद लड़की की मां और भाई ने उसे जबरन पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पांच घंटे तक बेसहारा लड़की पेड़ से बंधी रही और गांव वाले तमाशबीन बनकर देखते रहे। वहीं, किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की का बयान लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजन को दोबारा ऐसी घटना नहीं करने की चेतावनी दी। इधर, इस घटना के बाद से लड़की का प्रेमी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई कर रही है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।