इंदौर

पुलिस ने पीएससी से पूछा, किसने बनाया प्रश्न पत्र और किसने किया फाइनल?

पत्र सौंपा, सचिव के छुट्टी पर होने से नहीं मिला जवाब
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 9:53 PM IST
पुलिस ने पीएससी से पूछा, किसने बनाया प्रश्न पत्र और किसने किया फाइनल?
पुलिस ने पीएससी से पूछा, किसने बनाया प्रश्न पत्र और किसने किया फाइनल?


इंदौर, राज्य सेवा परीक्षा के प्रश्न पत्र में भील जाति को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवाल के मामले में पुलिस ने मप्र लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि किसने प्रश्न पत्र बनाया और किसने उसे अंतिम रूप दिया। हालांकि सचिव के छुट्टी पर होने से अभी पुलिस को जवाब नहीं मिला है।
एजेके थाने ने मंगलवार को जयेस के रवि बघेल की शिकायत पर मप्र लोक सेवा आयोग के पदाधिकारियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। राज्य सेवा परीक्षा के प्रश्न पत्र में भील जाति को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा गया था जिसके कारण यह केस दर्ज हुआ। शिकायत में कहा गया कि आपत्तिजनक सवाल पूछने से समाज के लोग आहत हुए है। डीएसपी कैलाशचंद्र मालवीय के मुताबिक, लोकसेवा आयोग की सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। पत्र में पेपर की प्रक्रिया क्या है?, किसने बनाया?, किसने चैक किया व किसने फाइनल किया?, पेपर सेट करने की जवाबदारी किसकी है तथा इसके मापदंड क्या है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई सेट होगी।
गौरतलब है कि भील जाति को लेकर सवाल पूछने पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए और सरकार ने भी जांच के आदेश जारी किए है।

Published on: