23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / ‘मत तोड़ो मेरा घर…’, इंदौर में बिलखती महिलाएं लगाती रहीं गुहार, मिनटों में सालों की गृहस्थी पर चला बुलडोजर

‘मत तोड़ो मेरा घर…’, इंदौर में बिलखती महिलाएं लगाती रहीं गुहार, मिनटों में सालों की गृहस्थी पर चला बुलडोजर

Bulldozer action: शहर में कृष्ण बाग कॉलोनी में हाईकोर्ट आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई कर 42 मकान गिराए गए। महिलाओं और बच्चों के विरोध-आंसुओं के बीच बेदखली की कार्रवाई हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 23 Nov 2026, 11:36 AM IST

घरों में चला बुलडोज़र, बिलखती महिलाएं (Photo Source - Patrika)

घरों में चला बुलडोज़र, बिलखती महिलाएं (Photo Source - Patrika)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज का दिन कई लोगों को हमेशा याद रहेगा। शहर की कृष्ण बाग कॉलोनी में सोमवार को सरकारी बुलडोजर ने कई परिवारों की सालों की गृहस्थी उजाड़ दी। हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मकानों को बचाने के लिए महिलाएं और बच्चे बिलखते रहे, अपने आशियाने बचाने के लिए गुहार लगाते रहें, लेकिन विरोध और आंसुओं के बीच बेदखली की कार्रवाई शुरू हुई। सभी गलियों में एक साथ शुरू हुई कार्रवाई में कुछ जगह पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। आज सुबह 6.30 बजे से सरकारी महकमा पूर्वी रिंग रोड के पास कृष्णबाग कॉलोनी के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गया।

अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य और एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में 18 एसडीएम व तहसीलदार के साथ 10 पोकलेन, 250 से अधिक निगमकर्मी और 400 से अधिक पुलिस बल मौजूद था। सभी मकानों पर पहले निशान लगाए गए और अलग अलग गलियों की जिम्मेदारी अफसरों को दी गई।

हाथ जोड़ते रहे कई परिवार

शहर में भारी भरकम सरकारी अमला देखकर कुछ परिवार कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाते रहे। महिला, बच्चे और पुरुष हाथ जोडकऱ आशियाना नहीं तोडऩे का बोल रहे थे। अफसरों का कहना था कि हाई कोर्ट का आदेश है हम कुछ भी मदद नहीं कर सकते है। उन्हें समझाया गया कि हमने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट हम पर एक्शन लेगी। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों ने मकान खाली कर दिए थे जिसकी वजह से रिमूवल अमले को ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी जो लोग विरोध कर रहे थे उन्हें पुलिस ने हटा दिया।

42 मकानों पर कार्रवाई

एसडीएम धनगर के मुताबिक कृष्णबाग कॉलोनी में कुल 71 मकान थे जिसमें 23 को हाई कोर्ट से स्टे मिला है। 6 मकान पूर्व में टूट गए है या लोगों ने खुद ही तोड़ लिए थे। बचे हुए 42 मकान पर आज कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से पूर्व ही सभी को बार बार चेतावनी दे दी गई थी जिसकी वजह से कई लोग अपना घर अन्य जगह शिफ्ट कर चुके थे।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन जमीन पर कब्जे हो गए थे। ये मामला जब कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंचे थे। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर विरोध कर रहे थे। इस मामले में 2003 से विवाद जारी है। 19 रहवासियों को कोर्ट से स्टे भी मिला था, लेकिन जिन्हें स्टे नहीं मिला, उन्हें 26 नवंबर से पहले हटाने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे।