22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / हवाई सफर से आएंगे इंदौर, मेट्रो से पहुंचेंगे उज्जैन, सिंहस्थ से पहले शुरु होगा एयरपोर्ट स्टेशन

हवाई सफर से आएंगे इंदौर, मेट्रो से पहुंचेंगे उज्जैन, सिंहस्थ से पहले शुरु होगा एयरपोर्ट स्टेशन

Airport Metro Station : सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर बन रहा मेट्रो स्टेशन शुरू करने की तैयारी है। इससे फ्लाइट से आने वाले श्रद्धालु मेट्रो के जरिए उज्जैन पहुंच सकेंगे और भौंरासला चौराहे से अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के जरिए सिंहस्थ तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:07 PM IST

Airport Metro Station

इंदौर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स: Chatgpt)

Indore News : सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर बन रहे मेट्रो स्टेशन को सिंहस्थ से पहले ही चालू करने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने एयरपोर्ट स्टेशन का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

योजना है कि, स्टेशन को आगे एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़कर यात्रियों के लिए ऑपरेशनल किया जाए, ताकि फ्लाइट से इंदौर आने वाले श्रद्धालु मेट्रो से शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकें। एमडी ने निर्माणाधीन एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और तय समय-सीमा के अनुसार काम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि, निर्माण में तेजी लाने के साथ सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

शहीद पार्क और खजराना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एमडी ने शहीद बगीचा और खजराना इलाके में निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो के काम भी देखे। उन्होंने बाकी बचे निर्माण के कामों को प्राथमिकता से पूरे करने और नियमित मॉनिट्रिंग करने के भी निर्देश दिए। साथ ही साथ संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर तय समय में काम को पूरा करने पर भी जोर दिया।

टीबीएम की प्रगति भी देखी

भूमिगत कॉरिडोर के एयरपोर्ट इलाके में एमडी ने टीबीएम नर्मदा और सरस्वती के काम की प्रगति भी जानी। उन्होंने सुरंग निर्माण के तकनीकी और सिविल कार्यों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भी कामों की समयबद्ध पूर्ति पर जोर दिया गया।

एयरपोर्ट से मेट्रो, फिर उज्जैन जाने का मिलेगा विकल्प

सिंहस्थ के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट से सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प उपलब्ध कराने की योजना है। मेट्रो स्टेशन से यात्री भौंरासला चौराहे तक पहुंच सकेंगे। यहां से अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के जरिए उज्जैन जा सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट स्टेशन को सिंहस्थ से पहले चालू करना जरूरी माना जा रहा है।