
गहने खरीदती महिलाएं, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
MP Gold Rate Today: सोने के भाव लगातार कम होने का शोरूमों में लगातार भीड़ नजर आ रही है। बाजार में आने वाले ग्राहक सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट को देखकर दुकानदारों से भाव पूछ रहे हैं, लेकिन खरीदी करने से पहले एक ही सवाल कर रहे है कि क्या भाव और गिरेंगे, अभी खरीदें या कुछ दिन और इंतजार करें? बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले हफ्ते 14,927 रुपये यानी 11 प्रतिशत टूटकर 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ये एक साल से भी ज्यादा का निचला स्तर है।
एमपी के इंदौर शहर में ज्वेलरी खरीदने वाले कस्टमरों को 2 घंटे का इंतजार करना पड़ा। इंदौर के सराफा बाजार में रोड पर जाम लग रहा है। यहां के एक दर्जनभऱ से अधिक शोरूम पर भीड़ का दौर रहा। कस्टमरों का कहना रहा कि यहां पर मेकिंग चार्ज दो प्रतिशत लिया जा रहा है। शहर के अन्य कई इलाकों में ज्वेलरी मेकिंग चार्ज में खासा विरोधाभास है। बात अगर आज के भाव की करें तो इंदौर सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं रतलाफ सराफा बाजार में भी सेम ही रेट है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्जेस लगने से परिवर्तन आ सकता है। चांदी की बात की जाए तो आज 1,75,000 से 1,90,900 प्रति किलो तक दर्ज की गई हैं।
सराफा कारोबारियों के अनुसार मेकिंग चार्ज हम लोग भी कम लेते हैं यह फिजूल बात है कि 16 से 20 फीसदी हम बनवाई लेते हैं। हमारे यहां कारीगरों से इसे तैयार कराया जाता है। फोकस गुणवत्ता पर रहता है। इतना जरूर है जिस ज्वेलरी में ज्यादा बारीकी काम होता है उसमें मेकिंग चार्ज ज्यादा लेते हैं। अब जीरो परसेन्ट मेंकिंग सूत्रों ने बताया कि एमजी रोड तरफ के कई आउटलेट ने जीरो परसेन्ट मेकिंग चार्ज का कान्सेप्ट भी शुरू किया है। उनका कहना है इससे ग्राहकों को फायदा मिलेगा। खासकर अब जबकि शादियों का दौर चल रहा है।
अगर आज इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व अन्य कई शहरों में तनिष्क पर सोने का रेट देखा जाए तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।
मालाबार गोल्ड में भोपाल में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 93,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।
शहर- रेट
भोपाल- 1,25,070, प्रति 10 ग्राम रुपये
इंदौर- 1,22,982 प्रति 10 ग्राम रुपये
जबलपुर- 1,25,150 प्रति 10 ग्राम रुपये
ग्वालियर- 1,25,150 प्रति 10 ग्राम रुपये
उज्जैन- 1,25,150 प्रति 10 ग्राम रुपये
24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
23 Nov 2026, 1:47 PM IST
Published on:
23 Nov 2026, 1:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़




