क्राइम

पडौरा चौराहे से पुलिस ने तीन आरोपियों को १७ किलो चरस के साथ पकड़ा

पडौरा चौराहे से पुलिस ने तीन आरोपियों को १७ किलो चरस के साथ पकड़ा तीन करोड़ रुपए लागत की है बरामद चरस, आरोपियों में एक महिला भी शामिल कोलारस। जिले के कोलारस थाना पुलिस ने बीती रात एक सूचना पर से पड़ौरा चौराहे पर तीन लोगों को पकडक़र उनके पास से १७ किलो ४४५ ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस करीब तीन करोड़ रुपए कीमत की बताई गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तीनो आरोपी बिहार से यह चरस की खेप लेकर आए थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। टीआई अजय जाट ने बताया कि उनि जितेन्द्र चंदेलिया को सूचना मिली थी कि पड़ौरा तिराहे पर कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन लोगों अवधेश दास (४०)पुत्र प्रकाश दास निवासी बरमपुडी थाना गौर जिला राँट हाट नेपाल हाल घोड़ासहन पकरी टोला, पूर्वी चंपारण थाना घोड़ासहन जिला मोतिहारी बिहार, सुनील कुमार (२५)पुत्र राजेश्वरदास निवासी घोड़ासहन पकरी टोला, पूर्वी चंपारण थाना घोड़ासहन जिला मोतिहारी बिहार व बवीता देवी (४५)पत्नी अर्जुन प्रसाद निवासी गोपालगंज बस स्टैण्ड थाना गोपालगंज बिहार के पास से 17 किलो 445 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी यह मादक पदार्थ को मप्र के अलग-अगल शहरों में खपाने के लिए लाए थे। बरामद माल करीब तीन करोड़ रुपए कीमत का बताया जा रहा है। यहां बता दें कि शिवपुरी जिले में चरस के मामले में यह पहली कार्रवाई है जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में चरस पुलिस ने पकड़ी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2024, 2:58 PM IST
Feature image

पडौरा चौराहे से पुलिस ने तीन आरोपियों को १७ किलो चरस के साथ पकड़ा
तीन करोड़ रुपए लागत की है बरामद चरस, आरोपियों में एक महिला भी शामिल
कोलारस। जिले के कोलारस थाना पुलिस ने बीती रात एक सूचना पर से पड़ौरा चौराहे पर तीन लोगों को पकडक़र उनके पास से १७ किलो ४४५ ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस करीब तीन करोड़ रुपए कीमत की बताई गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तीनो आरोपी बिहार से यह चरस की खेप लेकर आए थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
टीआई अजय जाट ने बताया कि उनि जितेन्द्र चंदेलिया को सूचना मिली थी कि पड़ौरा तिराहे पर कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन लोगों अवधेश दास (४०)पुत्र प्रकाश दास निवासी बरमपुडी थाना गौर जिला राँट हाट नेपाल हाल घोड़ासहन पकरी टोला, पूर्वी चंपारण थाना घोड़ासहन जिला मोतिहारी बिहार, सुनील कुमार (२५)पुत्र राजेश्वरदास निवासी घोड़ासहन पकरी टोला, पूर्वी चंपारण थाना घोड़ासहन जिला मोतिहारी बिहार व बवीता देवी (४५)पत्नी अर्जुन प्रसाद निवासी गोपालगंज बस स्टैण्ड थाना गोपालगंज बिहार के पास से 17 किलो 445 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी यह मादक पदार्थ को मप्र के अलग-अगल शहरों में खपाने के लिए लाए थे। बरामद माल करीब तीन करोड़ रुपए कीमत का बताया जा रहा है। यहां बता दें कि शिवपुरी जिले में चरस के मामले में यह पहली कार्रवाई है जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में चरस पुलिस ने पकड़ी है।

Updated on:
22 May 2024, 2:58 PM IST
Published on: