
नई दिल्ली। पंजाब के चंडीगढ़ में एक पुलिस ने सारी हैवानियत पार करते हुए अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी और उसके परिवारवालों ने दहेज की खातिर उसकी लड़की की हत्या की है। इधर, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला...
घटना चंडीगढ़ के मानस का है। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले साहनेवाले का रहनेवाला कांस्टेबल भूपिंदर सिंह की शादी रायपुर गांव की रहनेवाली भिंदर कौर से हुई थी। भिंदर अपने मां-बाप की अकेली संतान थी और उसका कोई भाई नहीं। मृतक के परिजन का आरोप है कि संपत्ति का कुछ हिस्सा भिंदर कौर को मिलने वाला था। शादी के बाद से भूपिंदर सिंह की नजर उस प्रॉपर्टी था। मृतका की मौसी के लड़के कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज और संपत्ति की खातिर भिंदर कौर के ससुरालवाले उसके साथ मारपीट किया करते थे और उसे अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित करते थे।
कमरे में बंद कर बुरी तरह युवती को पीटा
कुछ दिन पहले भी इस संपत्ति को लेकर बहस शुरू हो गई और मामला काफी बिगड़ गया। परिजन का आरोप है कि रविवार रात भी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ और कांस्टेबल भूपिंदर ने अपने घरवालों के साथ मिलकर लड़की की जमकर पिटाई की। इसके बाद कमरे के अंदर भिंदर को बंद कर उसके ससुरालियों ने खूब पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
थाने में शिकायत दर्ज
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इसके बाद भिंदर के परिजन ने थाने में घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने भूपिंदर सिंह, सिकंदर सिंह और निरंजन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलसि का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी और उसके परिजन फरार हैं।