क्राइम

दूसरी शादी के लिए पुलिसवाले ने पहली पत्नी को बताया कॉल गर्ल, सोशल साइट पर वायरल कर दी फोटोज

पुलिस वाले ने अपनी पहली पत्नी के साथ फेसबुक पर जो किया, सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 5:52 PM IST
facebook

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसवाले ने अपनी दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को कॉल गर्ल बता दिया। इसके बाद सोशल साइट फेसबुक पर उसके साथ जो किया, उसके बारे में सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी पहली की अश्लील तस्वीरें और मोबाइल नंबर फेसबुक पर डालकर वायरल कर दिया।

यह है पूरा मामला...

एक वेबसाइट के मुताबिक, पीड़ित ने दिल्ली के खजूरी खास थाने में पति इरफान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी इरफान मूलरूप से यूपी के शामली जिला का रहनेवाला है। वर्तमान में मेरठ के एसएसपी कार्यालय में वो कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि इरफान ने दिल्ली में रहने के दौरान ही उससे शादी कर ली थी। लेकिन, उसने घरवालों को इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी। वहीं, कुछ समय बाद उसके घरवालों ने उसकी दूसरी शादी करवा दी, लेकिन उसने मना नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वो अपनी दूसरी पत्नी फराह के साथ रहने लगा।

ऐसे खुली पहली शादी की पोल

एक दिन फराह को इरफान के मोबाइल फोन से उसकी एक और पत्नी होने की जानकारी मिली। इस पर इरफान ने उसे पहली पत्नी को तलाक देने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसने पहली पत्नी की फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर उसे कॉल गर्ल बता दिया था। पीड़िता का आरोप है कि इरफान और फराह ने मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची थी। इसके तहत उनकी अश्लील तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। फराह ने फेसबुक पर ही गाली गलौच करते हुए पीड़िता और उसके पति के बीच अवैध संबंध होने की बात लिख दी थी। वहीं, इस मामले को लेकर उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि यूपी पुलिस के जवान के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच पूरा होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on: