क्राइम

रात में अचानक गाड़ी लेकर निकले एसएसपी पहुंच गए गरीबों के पास

Police रात के समय एसएसपी को अपने ऑफिस में ठंड लगी तो वह उन लोगों के देखने निकल गए जो बस अड्डे और सड़कों के किनारे बैठे थे।

2 min read
रात में लोगों के कंबल वितरित करते एसएसपी मुजफ्फरनगर

Police ''साहब आप हमेशा खुश रहो, हमारी कौन सुध लेता है! आप तो इतने बड़े अफसर हैं आपको इस ठंड में आने की क्या आवश्यकता थी किसी को भेज दिया होता। भगवान आपका भला करे साहब ''

ये भी पढ़ें

कम्प्यूटर जॉब बता भारतीय युवाओं से विदेश में करवा रहे गंदा काम!

ऑफिस में बैठे हुए लगी ठंड आया तो आया ख्याल

यह शब्द कड़ाके की ठंड में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास पड़े लोगों के हैं। इन सभी ने मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार को यह दुआएं दी हैं। दरअसल मुजफ्फरनगर एसएसपी अपने ऑफिस में बैठे थे। उन्होंने पाया कि ऑफिस में बैठे हुए इतनी ठंड लग रही है तो उन लोगों का क्या हाल हो रहा होगा दो खुले आसमान के तले हैं! इस सवाल ने उनके मन में इतनी बैचेनी कर दी कि वो साधारण कपडों में ही रात के समय गाड़ी लेकर निकल पड़े।

रात में अचानक गाड़ी लेकर निकले एसएसपी

रात में अचानक एसएसपी सादी वर्दी में गाड़ी से निकले तो वायरलैस सैट पर मैसेज घूम गया। रात में ही अन्य पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगा दी। इसके बाद एसएसपी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां जिन लोगों के पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे उन्हे कंबल दिए और जो लोग खुले आसमान के नीचे या रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के बरामदों में सो लेटे हुए थे उन्हे स्वयं अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए। इस दौरान एसएसपी ने नगर पालिका के अफसरों से भी कहा कि बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के पास अतिरिक्त लकड़ी डलवया करें ताकि रातभर लोग आग के सामने बैठ सकें।

थाना प्रभारियों को भी दिए निर्देश

इस दौरान एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि वह भी गश्त के दौरान इस बात का धयान रखें कि कोई व्यक्ति ऐसा ना हो जिस पर पर्याप्त कपड़े ना हों और वह ठंड से परेशान हो रहा हो। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की हेल्प करना है और गरीब असहाय लोगों के प्रति पुलिस को अधिक संवेदनशील होना चाहिए।

Updated on:
22 Jan 2026 08:45 pm
Published on:
16 Jan 2026 12:38 pm
Also Read
View All
नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा था रेलवे कर्मचारी, लड़के ने सिर पर मार दिया सिलेंडर, फिर कांच से गला काटा

जमीन विवाद बना खूनी संग्राम: दो भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, एक की मौत दूसरा घायल परिजनों में मचा कोहराम

बेटी के बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी मां, नहीं माना तो…दिल्ली में 20 साल के लड़के की हत्या का खुलासा

हम कोरिया नहीं छोड़ सकते और आप…दोनों बहनों को लीड कर रही थी बीच वाली बेटी, ट्रिपल सुसाइड में सनसनीखेज खुलासा

Crime News: दिल पर चाकू गोदकर बॉयफ्रेंड की हत्या, ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम

अगली खबर