क्राइम

पोलाची रेप केस : CBI ने 3 और लोगों को किया गिरफ्तार

पोलाची रेप केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई। करीब दो साल पहले इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2021, 10:19 AM IST
polachi
डीएमके ने एआईएडीएमके नेताओं पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में दो साल पहले घटित पोलाची रेप केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को फरवरी—मार्च 2019 में गिरफ्तार किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के शुरुआती दिनों में एआईएडीएमके के नेताओं पर इस रेप के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।

डीएमके सांसद ने लगाया था इस बात का आरोप

बता दें कि पोलाची तमिलनाडु में कोयंबटूर से 45 किलोमीटर दूर स्थित है। इस केस के मामले में 2019 में तमिलनाडु की एक पत्रिका की वेबसाइट पर एक महिला का ब्लर वीडियो पब्लिश किया गया था। इस वीडियो में महिला चिल्लाते हुए कुछ लोगों से उसे नुकसान न पहुंचाने की गुजारिश की थी। इसके बाद यह वीडियो तमिलनाडु में वायरल होने लगा। उसके बाद पोलाची रेप केस सामने आया। 24 फरवरी, 2019 को इस मामल में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि 6 मार्च, 2019 को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। घटना का खुलासा होने के बाद डीएमके की राज्यसभा MP कनिमोरी ने आरोप लगाया था कि इस गैंग ने 250 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण किया है।

Updated on:
6 Jan 2021, 10:19 AM IST
Published on: