क्राइम

Punjab : BSF ने अटारी बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

पाक घुसपैठियों के पास से हथियार बरामद। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 8:47 AM IST
Pak intruders
बीएसएफ ने पाक घुसपैठियों के पास से हथियार बरामद किया। ।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बाद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां पंजाब से लगते बॉर्डर से भारतीय सीमा क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ कराने के फिराक में है। ऐसे ही एक मामले में सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठियों को मार गिराया है। घुसपैठियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

फिलहाल सीमा सुरक्षा बल का सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान पाक घुसपैठियों को चेतावनी दी। इसके बाद हुई फायरिंग में बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। बीएसएफ द्वारा पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब से लगते सीमा पर घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई हैं। इससे पहले 23 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान बीएसएफ ने उसे मार गिराया था।

Updated on:
17 Dec 2020, 8:47 AM IST
Published on: