क्राइम

बीजेपी नेता ने दी थी बिल्डर की सुपारी, मुठभेड़ हुई तो AK 47 लेकर नंगे पैर कीचड़ में उतरे SSP

बदमाशों ने जब पुलिस वालों पर ओपन फायरिंग शुरु की तो एसएसपी कुलदीप द्विवेदी भड़क गए और एके 47 लेकर नंगे पैर ही कीचड़ में उतर गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 6:56 PM IST
Jharkhand

रांची। झारखंड की राजधानी में बदमाशों को पकडऩे के लिए रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी सिंघम अवतार में नजर आए। सोशल मीडिया पर इन दिनों एसएसपी की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे नंगे पांव हैं और हाथ में एके 47 लिए दलबल के साथ दिख रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की तो और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बदमाशों ने बताया कि एक भाजपा नेता ने उन्हें एक बिल्डर को मारने की सुपारी दी थी।

नंगे पैर ही कीचड़ में उतर गए एसएसपी
रिपोर्ट के मुताबिक जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के पास बदमशों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस कार्रवाई में कई थानों की पुलिस शामिल थी। घंटों चले मुठभेड़ में पुलिस दल का नेतृत्व एसएसपी कुलदीप द्विवेदी कर रहे थे। बदमाशों ने जब पुलिसवालों पर ओपन फायरिंग शुरू की तो एसएसपी कुलदीप एके 47 लेकर नंगे पैर ही कीचड़ में उतर गए। बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान पुलिस वालों ने चारों तरफ से घेरबंदी शुरू कर दी। भागने की कोई सूरत न बची देख बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, कारसूत और बाइक बरामद की है। कीचड़ सनी वर्दी देख एएसपी के कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, लोग उन्हें सिंघम नाम से पुकारने लगे हैं।


तालियां बजाकर पुलिस टीम का स्वागत
मुठभेड़ खत्म होने के बाद एसएसपी और उनकी टीम बदमाशों को लेकर निकली तो सड़कों पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का स्वागत किया। पुलिस के मुताबिक कि पकड़े गए बदमशों ने पूछताछ में बताया है कि वो एक बिल्डर की हत्या करने के आए थे। जिसके लिए एक बीजेपी नेता ने सुपारी दी थी। हालांकि पुलिस ने बिल्डर और बीजेपी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Updated on:
16 Oct 2017, 6:56 PM IST
Published on: