क्राइम

4 दिन में 2 विदेशी महिला पर्यटकों से दुष्कर्म, पुलिस ने दूतावास को दी सूचना

चीन से भारत दर्शन करने आई महिला पर्यटक ने पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
Jan 01, 2019
Chinese woman
4 दिन में 2 विदेश महिला पर्यटकों से दुष्कर्म, पुलिस ने दूतावास को दी सूचना

नई दिल्ली। चंडीगढ़ के एक होटल में विदेशी महिला के साथ रेप का मामला अभी तक शांत नहीं पड़ा था कि एक ओर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ताजा मामला चीनी महिला के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है। चीन से भारत दर्शन करने आई महिला पर्यटक ने पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को आगरा के पर्यटन थाना पहुंची महिला पर्यटक ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि इससे पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई यूके की एक महिला के साथ भी रेप की घटना सामने आई थी। विदेशी पयर्टक के साथ इस घटना को अंजाम होटल के उस कर्मचारी ने दिया था, जिसमें वह ठहरी हुई थी।

युवक ने चाय के पीने के लिए बुलाया

जानकारी के अनुसार चीन की राजधानी बीजिंग निवासी 25 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के अनुसार 28 दिसंबर को वह एमपी के खजुराहो पहुंची थी। उस दौरान वह वहां वह एक होटल में ठहरी। पीड़िता ने बताया कि 30 दिसंबर को उसने साढ़े 9 बजे चेक होटल से आउट किया। चेक आउट करने के बाद पीड़ित महिला म्यूजियम के लिए निकली। उसने बताया कि म्यूजियम के रास्ते में उसे कुछ लोग खड़े मिले। आरोप है कि इस दौरान वह रास्ते में सड़क किनारे एक स्थित एक चाय की दुकान पर रुक गई। यहां पर उसे एक युवक ने चाय के पीने के लिए बुलाया।

धारा 328, 376 के तहत मुकदमा दर्ज

आरोप है कि युवक ने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। चाय पीते ही पीड़िता महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने भेजा। पुलिस ने महिला पर्यटक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 328, 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चीनी दूतावास को भी मामले की जानकारी दे दी है।

Updated on:
01 Jan 2019 08:49 am
Published on:
01 Jan 2019 08:48 am
Also Read
View All
Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार

पीएम आवास योजना की किस्त के बदले घूस: जोधपुर में ग्राम विकास अधिकारी ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पास में डॉक्टर पति की लाश, घायल बेटा… बिस्तर पर मोबाइल चला रही थी नेत्र रोग विशेषज्ञ पत्नी! धारवाड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

‘सिया दोषी है तो फांसी पर लटकाओ, पर हमें सजा क्यों’, दुकान बंद होने पर भावुक हुए पिता प्रवीण गोयल