क्राइम

रेप की घटनाओं को लेकर फूटा रेणुका शहाने का गुस्सा, फेसबुक पर लिखा 146 शब्दों का पोस्ट

सियासी दलों और सामाजिक संगठनों के बाद फिल्मी दुनिया के सितारे भी गैंगरेप के विरोध में खुलकर सामने आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 9:03 PM IST
Renuka Shahane

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस और कठुआ गैंगरेप और मर्डर को लेकर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सियासी दलों और सामाजिक संगठनों के बाद फिल्मी दुनिया के सितारे भी घटना के विरोध में खुलकर सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि सामाजिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एक बार फिर महिला अपराध को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। रेणुका ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर महिला अपराध के खिलाफ एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने पोस्ट में बलात्कार को मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध बताया है।

146 शब्दों में लिखा पोस्ट

अपने 146 शब्दों में लिखे इस पोस्ट में रणुका ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध और अपराधियों के प्रति खुलकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि वास्त्व में ऐसे लोग मानवता की श्रेणी में नहीं आ सकते, जो बच्चों का रेप करते हों या फिर सबूत मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हों। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर व एक्ट्रेस सिमी अग्रवाल भी गैंगरेप के खिलाफ खुलकर बोली चुकी हैं। फरहान अख्तर ने जहां इसे बड़े दुख की बात कहा था, वहीं सिमी ने अपने फैंस से पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आने की अपील की थी। फरहान ने तो यहां तक भी कहा था कि यदि आप पीड़िता को न्याय दिलाने के आगे नहीं आ सकते तो आग किसी काम के नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा विधायक और अन्य पर लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। अपने साथ हुए अपराध के मुद्दे को उठाने के लिए लड़की ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश की। उसके पिता को पुलिस ने उठा लिया। आरोप है कि उनकी बर्बर तरीके से पिटाई की गई और हिरासत में ही उनकी मौत हो गई।

Updated on:
12 Apr 2018, 9:03 PM IST
Published on: