क्राइम

रेवाड़ी गैंगरेप में खुलासा: एक आरोपी को पीड़िता के पिता ने ही कराई थी आर्मी की तैयारी, छात्रा को नहीं था शक

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों से एक या अधिक ने बिल्कुल इसी तरह महिलाओं का यौन शोषण किया था।
2 min read
Rewadi gangrape
रेवाड़ी गैंगरेप में खुलासा: एक आरोपी को पीड़िता के पिता ने ही कराई थी आर्मी की तैयारी, छात्रा को नहीं था शक

नई दिल्ली। रेवाड़ी के चर्चित गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी 12 सितंबर को 19 साल वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म से पहले भी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों से एक या अधिक ने बिल्कुल इसी तरह पहले भी महिलाओं का यौन शोषण किया था। लेकिन पीड़िता या उसके परिजनों की चुप्पी साध लेने पर आरोपी हर बार पुलिस की शिकंजे से बच निकलते थे। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में से एक पंकज से छात्रा अच्छे से परीचित थी, क्योंकि पंकज को सेना में नौकरी के लिए पीड़िता के पिता ने ही तैयारी कराई थी। यही वजह था कि पंकज को देखकर छात्रा को शुरुआत में कोई संदेह नहीं हुआ।

पुलिस ने के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप ने इससे पहले भी चार महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने एक संदिग्ध नवीन उर्फ निक्कू को ओडिशा के गोपालपुर आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नवीन भारतीय सेना में कार्यरत है। इससे पहले सेना के एक अन्य जवान पंकज को पुलिस ने इसी मामले में 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था। जबकि मंजीत को राजस्थान और अभिषेक को महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर घटना के दौरान मुख्य आरोपी की सहायता करने का आरोप है।

मेवात की पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन के अनुसार घटना के सभी संदिग्ध पकड़ में आ चुके हैं। पुलिस ने घटना में शामिल पंकज और उनके दो दोस्तों निशु और मनीष को पुलिस मुख्य संदिग्ध माना है। इन्हीं तीनों आरोपियों ने छात्रा को महेंद्रगढ़ बस स्टॉप के पास से अगवा किया था और पंकज की कार में डालकर रेवाड़ी स्थित एक गांव ले गए थे। आरोपियों में से एक निशु ने ही पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इससे पहले भी कुछ महिलाओं को फुसला कर यहां लाया था। जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनका यौन उत्पीड़न किया था।

Updated on:
26 Sept 2018 08:10 am
Published on:
26 Sept 2018 08:01 am
Also Read
View All
‘सर जो पूछना है यहां पूछो, मां से बात करो…’, आस्था कुंज पार्क रेप कांड की पीड़िता का बड़ा खुलासा, बताया उस शाम क्या हुआ

Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Surajpur Job Fraud: तुम्हारे बेटे, बहू और नाती की सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ले लिए 16 लाख, पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत