क्राइम

दिल्ली में दिनदहाड़े बैंक में लाखों की डकैती, बदमाशों ने कैशियर को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बैंक से लाखों रुपए लूट लिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 9:18 PM IST
Bank robbery
अमरीका ने एफ-35 बी लड़ाकू विमान के संचालन पर लगाई रोक, पिछले महीने हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद है, इसका एक उदाहरण शुक्रवार को मिला। दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार शाम को बदमाशों ने एक बड़ी बैंक रॉबरी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, खैरा गांव में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर 2 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर को भी गोली मार दी। कैशियर की अस्पातल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

कैशियर ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना शुक्रवार दोपहर पौने चार बजे के आसपास की है, जब 6 की संख्या में बदमाशों ने कॉर्पोरेशन बैंक में धावा बोला। इस दौरान बदमाशों ने 33 साल के कैशियर संतोष कुमार को गोली मारी। संतोष को 2 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी की मदद से पुलिस खोज रही है आरोपियों को

पुलिस ने बताया है कि सभी बदमाश चेहरा ढककर बैंक में दाखिल हुए थे, जिसकी वजह से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मुखर्जी नगर में भी लूट की वारदात से पुलिस हैरान

शुक्रवार को ही दिल्ली के मुखर्जी नगर से भी लूट का एक मामला सामने आया। यहां स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए लुटेरों ने चंद मिनटों में लाखों का माल उड़ा लिया। ये घटना आज सुबह बजे की बताई जा रही है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर चोरी के सामान को सफेद रंग की स्कॉर्पियो में डाल रहे हैं। माल वाहन में रखने के बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Updated on:
12 Oct 2018, 9:18 PM IST
Published on: