क्राइम

डबल मर्डर से दहल उठा शिरडी! एक घंटे में साईं संस्थान के दो कर्मचारियों की हत्या, एक गंभीर

Shirdi Murder Case : शिरडी में कुछ ही घंटों में तीन लोगों पर चाकू से हमला किए जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2025

महाराष्ट्र के शिरडी में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि दो लोगों की मौत हो गई और दोनों मृतक शिरडी के साईं संस्थान के कर्मचारी हैं। मृतकों की पहचान सुभाष घोडे और नितिन शेजुल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ड्यूटी पर आ रहे साईं संस्थान के दो कर्मचारियों और एक अन्य स्थानीय निवासी पर अज्ञात कारणों से हमला किया गया। तीन अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को चाकू मारा गया। इसमें से साईं संस्थान के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि कृष्णा देहरकर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस वक्त हुई जब साईं संस्थान के दो कर्मचारी आज तड़के ड्यूटी पर आ रहे थे। तीनों को अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मार दिया। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि तीन अलग-अलग जगहों पर हुए इस हमले का मकसद लूटपाट था। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि साईं संस्थान के दो कर्मचारियों की अलग-अलग जगहों पर हुई हत्या महज संयोग है या इसके पीछे कोई और वजह है। इस बीच शिरडी में कुछ ही घंटों में तीन लोगों पर चाकू से हमला किए जाने से हड़कंप मच गया है। शिरडी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। इससे पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव काफी बढ़ गया है।  

Published on:
03 Feb 2025 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर