क्राइम

जदयू विधायक की दबंगई, बीच सड़क ऑटो ड्राइवर को कराया उठक-बैठक, वीडियो वायरल

बिहार में एक जेडीयू विधायक ने बीच सड़क ऑटो चालक को उठक-बैठक कराया।

2 min read
जदयू विधायक की दबंगई, बीच सड़क ऑटो ड्राइवर को कराया उठक-बैठक, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बिहार में एक जेडीयू विधायक की दबंगई सामने आई है। बताया जा रहा है कि धोरैया विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक मनीष कुमार बीच सड़क एक ऑटो ड्राइवर उठक-बैठक कराने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और अब वह सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि विरोधी लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

15 सितंबर की है घटना

जानकारी के मुताबिक, 15 सिंतबर को जदयू विधायक मनीष कुमार, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां के घर जा रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग पर कोतवाली के आसपास जाम लग गया। जाम में उनकी गाड़ी भी फंस गई । विधायक खुद जाम हटाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी निकालने के लिए कई वाहन चालकों के साथ सख्ती भी की। ठीक उसी वक्त एक ऑटो चालक को इस जाम का दोषी बताते हुए उन्होंने बीच सड़क उठक-बैठक करना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। तभी किसी ने उनकी तस्वीर निकाली और वीडियो भी बना लिया। करीब, 10 दिन बाद इस तस्वीर को सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया, जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट करनी शुरू कर दी। वहीं, वीडियो वायरल होने पर विधायक मनीष कुमार ने बताया कि कुछ विरोधी उनकी छवि बिगाडने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंन कहा कि कोतवाली चौक के पास जाम में उनकी भी गाड़ी फंसी थी। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वह भी जाम हटवाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो चालक को जाम का दोषी बता स्थानीय लोगों ने घेर रखा था। लोग उसे पीटना चाहते थे। लेकिन, मैंने उसकी जान बचाने की नियत से उसे उठक-बैठक करा कर वहां से भगा दिया था। बहराल, सच जो भी हो लेकिन एक बार बिहार में यह चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों का कहना है कि नीतीश राज में जमकर दबंगई हो रही है।

Published on:
27 Sept 2018 04:10 pm
Also Read
View All