क्राइम

मुंबई: फेमस गायक मीका सिंह के घर से लाखों के गहने और कैश चोरी, शक के घेरे में एक करीबी

छानबीन के साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 8:53 AM IST
mika singh
मुंबई: फेमस गायक मीका सिंह के घर से लाखों के गहने और कैश चोरी, शक के घेरे में एक शख्स

मुंबई। मशहूर गायक मीका सिंह के घर में चोरी की खबर है। जानकारी है कि मीका के मुंबई वाले घर में से चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की और लाखों का सामान चंपत कर गए। बताया जा रहा है कि चारी के सामान में एक लाख कैश और दो लाख का सोना है।

मामले में एफआईआर दर्ज

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मीका ने उशीवारा पुलिस स्टेशन में मामले में एफआईआर दर्ज करवा ली है। पुलिस ने मामले पर छानबीन भी शुरू कर दी है

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की तलाशी

पुलिस ने बताया कि मीका के घर पर रविवार (29 जुलाई) दोपहर लगभग 2 बजे के करीब चोरी हुई। छानबीन के साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। एन्क्लेव बिल्डिंग में आने-जाने वाले लोगों की भी तलाशी की जा रही है, जिससे चोर का पता लग सके।

अंकित नाम का युवक शक के घेरे में..

शुरुआती जांच में अंकित नाम के एक युवक पर शक जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अंकित दिल्ली का रहने वाला है और मीका के कई प्रोजेक्ट्स और लाइव शोज ऑर्गेनाइज कराता है और अंकित करीब दस सालों से मीका के साथ काम करता है। वहीं मीका के मैनेजर ने बताया कि चोरी की वारदात के दिन से अंकित भी लापता है।

मीका के घर की पूरी जानकारी थी अंकित को

पुलिस ने ये भी बताया कि अंकित मीका के अंधेरी वाले स्टूडियो में काम करता था और उसे मीका के घर जाने की पूरी इजाजत थी। इन सब बातों से पुलिस का शक अंकित पर और गहरा है गया है।

बिल्डिंग के चौकीदार से भी पूछताछ

बिल्डिंग का चौकीदार भी अंकित को अच्छे से जानता था। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 381 के तहत केस दर्ज किया है।

Published on: