
नई दिल्ली।बिहार में अपराधी इन दिनों बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन एक के बाद एक संगीन वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला है अररिया का, जहां एक 16 साल की लड़की के साथ काफी खौफनाक सलूक किया गया है। बताया जा रहा है कि ६ लोगों ने पहले लड़की को निर्वस्त्र कर घर के अंदर घुमाया और फिर उसका प्राइवेट काट दिया।
यह है पूरा मामला..
जानकारी के मुताबिक, अररिया में 16 साल की एक नाबालिग का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद घर के अंदर लोगों ने उसके कपड़े उतारे और सबके सामने घुमाया। इतना ही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। फिर गंजा कर उसे छोड़ दिया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस संगीन वारदात को अंजाम देने वाले लोग पीड़िता के पिता के उम्र थे।
सामने आई ऐसी सच्चाई
बताया जा रहा है कि लड़की के साथ ऐसा बुरा सुलूक करने के पीछे जो मंशा थी बदले की भावना थी। असल में जिस परिवार के लोगों ने लड़की के साथ ऐसा किया है उनके घर की एक लड़की के दो साल पहले जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने इस जानकारी को 2 साल तक छिपाकर रखा लेकिन इस, नाबालिग लड़की ने पुलिस के समक्ष इस जानकारी को साझा कर दिया था। ये जानकारी पुलिस के पास जानें के बाद परिवार को पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे थे साथ ही समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा था। इस शर्मिंदगी का बदला लेने के लिए उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ ऐसा दुर्वव्यवहार किया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। फिलहाल, सभी आरोपी फरार चल रहे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन, इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।