
नई दिल्ली। बिहार में एक युवक ने होटल में खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन से मैसेज किया कि आप लोग आराम से आना, मैं मर चुका हूं। उसने होटल का नंबर बताते हुए
लिखा कि आप सभी आकर मेरा शव लेते जाना।
यह है पूरा मामला...
मुजफ्फरपुर के एक होटल में कमरा नंबर 305 में राहुल नामक युवक ने खुदकुशी कर ली है। खुदकशी करने से पहले राहुल ने अपने मोबाइल से पिता को मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा कि यह मेरा अंतिम मैसेज है। मेरे पैरेंटस आप होटल शिवम के कमरा नंबर 305 में आकर मेरे शव को ले जाएं। मेरे पास का सारा सामान ले लेना। उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी मैसेज में लिखा था। आगे उसने मैसेज में लिखा कि मेरे फैक्ट्री के डबल बैग में बैंक के सारे कागजात और पासवर्ड हैं। पापा को मेरा सारा सेविंग दे देना। स्कूटी पार्किंग में है। अंतिम में लिखा कि लव यू मम्मी, पापा, दीदी और अन्य। हालांकि, उसने मैसेज में उसने यह भी लिखा कि जल्दी मत आना, क्योंकि आपके आने तक मैं मर चुका होऊंगा। मैसेज मिलते ही राहुल के घरवाले होटल के कमरा नंबर 305 पहुंचे। इसके बाद उसे मास्टर चाबी के खोला गया तो राहुल पंखा में रस्सी के फंदे से लटका था। रस्सी को काटकर उसे नीचे उतारा गया। इस बीच नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन और नगर थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। डीएसपी के वाहन से उसे जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल ले लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
वहीं, इस मामले में युवक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें समधी की बहन की नतनी प्रीति और उसके पति राजा को आरोपित किया है। राहुल के पिता का कहना है कि इन दोनों की प्रताड़ना से ही राहुल ने खुदकशी की। मामले में खुदकशी के लिए प्रेरित करने की धारा में दोनों को नामजद आरोपित बनाया गया हैं।