क्राइम

सौतले बाप ने किया बेटी से रेप, तो मां ने कहा तुम भूल जाओ, फिर हुआ यह शॉकिंग खुलासा

सौतेल बाप ने बेटी के साथ किया यह खौफनाक काम, तो मां ने कही ऐसी बात कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read

नई दिल्ली। हैदरादाबाद में एक बच्ची ने अपने सौतेले बाप के बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिसने सनसनी मचा दी है। मासूम बच्ची ने बताया कि एक महीने से उसका सौतेला बाप उसके साथ रेप कर रहा था। इतना ही नहीं विरोध करने पर वो उसे खूब मारता-पीटता था। बच्ची ने बताया जब पहली बार उसने अपनी मां को इस बारे में बताया तो उसने उस पर विश्वास नहीं किया और मेरा मुंह बंद करा दिया। वहीं, अब इस मामले का खुलासा होते ही सनसनी मच गई और पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

पीरियड के दौरान किया रेप

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब आठ साल पहले आरोपी पिता ने उसकी विधवा मां से शादी की थी। शादी के बाद शख्स ने बच्ची और उसके एक भाई को भी गोद लिया था। उसने बताया कि जब मैं 13 साल की हुई तो शख्स ने मेरे ऊपर गलत नजर डाली। उसने बताया कि जिस दिन आरोपी पिता ने मेरे साथ पहली बार रेप किया उस दिन मुझे पहली बार पीरियड आए थे। मैं दर्द से काफी परेशान थी। उसने मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन मैं बाथरूम में भाग गई। पीड़िता ने बताया कि जब मैं बाथरूम में गई तो उसने जबरन खिड़की तोड़ दी और फिर अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ घिनौना काम किया।

मां ने कहा बेटी तुम भूल जाओ

नाबालिग मासूम ने बतया कि जब उसने अपनी मां को इस बारे में बताया तो उसकी मां ने कहा कि तुम गलत समझ रही हो और झूठ बोल रही हो और फिर कहा कि यह सब तुम भूल जाओ। मां ने अपनी बेटी से कहा कि उस वक्त वो अल्कोहल और दूसरी नशीली दवाइयों के नशे में थे।

दोबारा किया रेप तो हुआ खुलासा

पीड़ित बच्ची ने बताया कि घटना के करीब एक महीने बाद आरोपी पिता ने दोबारा उसके साथ यह घिनौना काम किया। इस बार फिर उसने अपनी मां को सारी बात बताई, जिसके बाद उसकी मां उसे पुलिस के पास ले गई और मामले का खुलासा हुआ। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की का कहना है कि एक दिन वो पुलिस अफसर बनेगी।

Published on:
10 May 2018 03:12 pm
Also Read
View All
झांसी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़, सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से करोड़ों का सोना-नकदी बरामद, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Theft in Surajpur: शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत गया था ठेकेदार, चोरों ने घर से 5 लाख नगद समेत 20 लाख के जेवर किए पार

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

IPL सट्टा कनेक्शन में युवा मोर्चा महामंत्री गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पुलिस पर जानकारी छिपाने के आरोप