क्राइम

चार करोड़ से बनाई ऐसी सड़क़, डामर सुबह होते ही निकला

सिंहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा से मानपुर चौराहे तक बनाई जा रही एक सडक़ पर रात में डामर डाला गया। सुबह ग्रामीणों ने उसे हाथ से निकाल गिया।
2 min read
• •
Mar 17, 2026
Feature image

मुरैना. सिहौनियां थाना क्षेत्र के लेपा से मानपुर चौराहे तक निर्माणाधीन सडक़ पर घटिया कार्य किया जा रहा है। दो दिन पूर्व रात को ठेकेदार ने डामर डाला और सुबह ही उखडऩे लगा। लेपा गांव के लोगों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सडक़ निर्माण का विरोध किया। डामर की स्थिति यह है कि यह हाथ से ही उखड़ रहा है।

चार किमी लंबाई की है सडक़

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा लेपा चौराहे से मानपुर चौराहे व पोरसा की ओर जाने वाली 4 किमी लंबी सडक़ पर करीब 4 करोड़ की लागत का डामरीकृत सडक़ निर्माण का टेंडर जारी किया था। ठेकेदार द्वारा दो दिन पूर्व रात में ही डामर डाल दिया और सुबह सडक़ पर डामर व गिट्टी अलग अलग होने लगी।

वीडियो बनाया और कर दिया वायरल

ग्रामीणों ने पहले तो उस सडक़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सडक़ पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि अगर ठेकेदार गांव पहुंच जाता तो विवाद भी हो सकता था। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बमुश्किल सडक़ का निर्माण हो सका है। ऐसे में इस पर घटिया निर्माण होने से यह सडक़ एक बारिश भी झेल नहीं पाएगी।

ये बोले ग्रामीण

लेपा से मानपुर चौराहे तक बनाई जा रही सडक़ पर डामर की थिकनिक बहुत कम हैं, जो उखड़ रही है। इससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं।
जितेन्द्र तोमर, स्थानीय ग्रामीण

लेपा से मानपुर चौराहे तक बनाई सडक़ में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिम्मेदार मॉनीटङ्क्षरग करने मौके पर नहीं आ रहे हैं।
संदीप तोमर, स्थानीय ग्रामीण

नोटिस जारी कर रहे हैं

लेपा से मानपुर पोरसा तक बनाई जा रही सडक़ के निर्माण में कार्य ठीक नहीं हुआ है। इसलिए उक्त सडक़ निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर दिया है और संबंधित एसडीओ, इंजीनियर को नोटिस जारी कर रहे हैं।
अवनेश प्रताप, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग

Updated on:
17 Mar 2026 12:42 am
Published on:
17 Mar 2026 12:42 am