क्राइम

दुकान में घुसे चोर को नहीं पसंद आया कोई सामान तो चुरा ले गया 2 लाख का कुत्ता

चोर दुकान में घुसा था चोरी करने, लेकिन चुरा ले गया ये सामान।

2 min read
दुकान में घुसे चोर को नहीं पसंद आया कोई सामान तो चुरा ले गया 2 लाख का कु्त्ता

पुणे। आपने अक्सर चोरों को कीमती सामानों की चोरी करते सुना होगा। लेकिन कभी किसी चोर द्वारा कुत्ते की चोरी के बारे में सुना है, शायद नहीं। लेकिन महाराष्ट्र में चोरी की एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल, पुणे में एक चोर घर में घुसा तो चोरी के इरादे से और उसने घर और दुकान की कीमती सामामों को पार करने के साथ ही कीमती कुत्ते पर भी हाथ साफ कर दिया।

चोर ने कुत्ते पर किया हाथ साफ

पुलिस ने बताया कि इस चोर के पास से विदेशी नस्ल का एक कुत्ता , लाखों की नकदी और एक मोटराइसकिल मिली है। कुत्ता मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके मालिक को वापस कर दिया है। वहीं, चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, चोर का नाम अक्षय कांबले है। अक्षय कांबले पर पुणे में कई दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने का आरोप है। बता दें कि अक्षय चोरी की घटना अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करता है। उस दिन भी अक्षय के एक दोस्त ने चोरी में उसकी मद्द की थी। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।

कुत्ते की कीमत 2 लाख

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के कोथरूड पुलिस थाने में एक कारोबारी ने अपनी दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के साथ-साथ उन्होंने अपने विदेशी नस्ल के कुत्ते के चोरी होने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आगे बताया कि चोरी का कुत्ता यॉर्कशायर टेरियर नस्ल का है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये के करीब है।

दोस्तों के साथ करता था चोरी

बता दें कि बीते दिनों पुलिस को कहीं से खबर मिली थी कि एक चोर चोरी का सामान बेचने घोरपड़े पेठ के कदम चौक आने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे दबोच लिया। वहीं, पूछताछ के दौरान अक्षय ने चोरी की बात कुबूल ली है। अक्षय ने बताया कि उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें

जानिये, किस वजह से शिवसेना ने छोड़ा भाजपा का साथ
Updated on:
22 May 2018 04:04 pm
Published on:
22 May 2018 04:11 pm
Also Read
View All