क्राइम

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दर्शनार्थियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 14 घायल

फतेहपुर से कानपुर बारादेवी माता के दर्शन कराने के लिए आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन की मौत हो गई। 14 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए हैलेट लाया गया है। ‌

less than 1 minute read
Apr 17, 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हैलेट में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल फतेहपुर के रहने वाले हैं। जो पिकअप लोडर से कानपुर बारादेवी माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल से घायलों को हैलट रेफर किया गया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा के पास की है

फतेहपुर से दो पिकअप लोडर से दर्शनार्थी कानपुर बारादेवी दर्शन के लिए आ रहे थे। अभी गाड़ी चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय पिकअप में 20 सवारियां बैठी थी। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। पिकअप के पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चकेरी थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 14 को हैलट रेफर कर दिया गया।

क्या कहते हैं पुलिस उपयुक्त?

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पिकअप में 20-20 सवारियां बैठी थी।‌ एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन की मौत है। पुलिस उपयुक्त सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि हैलट में 14 घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ‌

Published on:
17 Apr 2024 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर