
2 लाख की 35 पेटी शराब जब्त (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Liquor Seized: दंतेवाड़ा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम पातररास में सूने मकान पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर अवैध कारोबार की कमर तोडऩे की दिशा में अहम कदम उठाया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पातररास पटवारी कॉलोनी के आगे स्थित एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर रखी गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
मौके पर खड़ी एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जब्त करने के बाद पुलिस ने मकान के कमरे की तलाशी ली, जहां से कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 53 हजार 200 रुपए बताई जा रही है, जो इस कार्रवाई को और महत्वपूर्ण बनाती है।
फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गुरुवंता बर्गे, नरेंद्र भारती, आरक्षक मनोज नेगी और कमलेश कोमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर स्कॉर्पियो में चल रही थी तस्करी- सुकमा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छिंदगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है… पूरी खबर पढ़े
ड्रोन कैमरे ने कोरिया के जंगल में पकड़ी शराब की फैक्टरी, 80 लीटर महुआ शराब और 3500 किलो लाहन जब्त- दुर्ग और बलरामपुर जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम को ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच सरगुजा की संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने रविवार को कोरिया जिले के फाटपानी गदबदी के जंगल में ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमार कार्रवाई की… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
05 Apr 2026 07:06 pm
Published on:
05 Apr 2026 07:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
