
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है की सीमापुरी इलाके में एक महिला के साथ दो युवक और एक युवती ने रेप किया है। वहीं, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी फरार चल रहे हैं।
यह है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। लेकिन, कुछ समय पहले अपना बिजनेस शुरू करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी। इसी बीच उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक शख्स के साथ हुई। उनसने खुद को एक आईटी कंपनी का सनीयर एसोसिएट बताया। इसके बाद आरोपी शख्स ने महिला को अपने दो और साथियों से मिलवाया। बातचीत के बाद सभी लोग एकसाथ ऑनलाइन कपड़ों की बिक्री करने का बिजनेस शुरू करने के लिए तैयार हो गए। डील फाइनल होने के बाद पीड़िता ने पंजाब से बिजनेस का कोर्स किया। कुछ दिन पहले आरोपियों ने पीड़िता से बिजनेस के लिए डेढ लाख रुपए जुटाने के लिए कहा। युवती ने किसी तरह अपने पिता से पैसे लिए और गुरुग्राम पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला को पैसा लेकर दिलशाद कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया।
रेप कर बनाया वीडियो
फ्लैट पर तीन आरोपी मौजूद थे। महिला के पहुंचते ही पहले दो शख्स ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद 19 साल की एक युवती ने भी टॉय के जरिए उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि कई दिनों तक उसे फ्लैट में बंद रखा गया और उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया गया। हालांकि, एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग निकली। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।