क्राइम

दिल्ली के भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, पांच बच्चों की मौके पर मौत

दिल्ली में एक कोचिंग की छत गिरने से 5 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 बच्चे अब भी लापता हैं।
less than 1 minute read
construction building collapsed
दिल्ली के भजनपुरा में कोचिंग सेंटर की छत गिरी, पांच बच्चों की मौके पर मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कोचिंग की छत गिरने से 5 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 बच्चे अब भी लापता हैं। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोकलपुर भजनपुरा इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जिसकी छत भरभराकर गिर गई।

इस हादसे में कोचिंग संचालक भी घायल हो गया है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

पुलिस के मुताबिक जहां कोचिंग चल रही थी उसके बगल में एक मकान निर्माणाधीन था। मकान का मलबा हटाया जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की छत कोचिंग सेंटर पर गिर गई जिसमें करीब 20 लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही अफरा तफरी का माहौल मच गया। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Updated on:
26 Jan 2020 09:03 am
Published on:
25 Jan 2020 07:35 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा: जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश, पति कालू फंदे से लटका मिला

Women Murder: सिंचाई कॉलोनी में रह रही महिला की हत्या, मिलने आई थी बेटी, दरवाजा खोला तो लाश देख उड़ गए होश

पाली में सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई; मुंह पर पोती कालिख

जोधपुर में ASI 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पैंट की जेब में पैसे रखते ही ACB ने पकड़ा

Alwar Crime: जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट के मामले में मंत्री संजय शर्मा ने की परिवार से मुलाकात, पुलिस को मिले अहम सुराग