क्राइम

पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग बेटे को दिखाता था पिता, गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुड़की में एक शख्स अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर अपने नाबालिग बेटे को दिखाता था।

less than 1 minute read
Dec 15, 2018
पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग बेटे को दिखाता था पिता, गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्ते को तार-तार कर दिया है। दरअसल उत्तराखंड के रुड़की में एक शख्स अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर अपने नाबालिग बेटे को दिखाता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी पति उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत है। बीते वर्ष 18 मार्च को पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मामला दर्ज कराया। अपने शिकायत में पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ बनाए गए शारीरिक संबंध और अश्लील हरकतों का वीडियो बनाकर उसके नाबालिग बेटे को दिखाता है। हालांकि पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब गुरुवार को संस्थान से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ चालान भी कर दिया गया है।

16 वर्ष का नाबालिक का बनाया अश्लील वीडियो

आपको बता दें कि एक अन्य मामले में कुछ दिन पहले ही आरोपी ने पहले 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का रेप किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दिया। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामवा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ये मामला उत्तराखंड के हलद्वानी का है। पुलिस ने बताया, पीड़ित लड़की ने अपने शिकायत में कहा है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगने लगा था।

Published on:
15 Dec 2018 05:35 pm
Also Read
View All