उज्जैन

कुख्यात गैंगस्टर खुद बोला…मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला…

Ujjain News: गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर में घुसने से पहले ही गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2020, 10:40 AM IST
Vikas Dubey arrested from Mahakal temple
Ujjain News: गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर में घुसने से पहले ही गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

उज्जैन. गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर में घुसने से पहले ही गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जा रही थी, तो वह रास्तेभर चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को यह बताता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुरवाला। इससे लगता है कि उसके मन में कितना खौफ है, और वह कितना डरा हुआ है कि कहीं उसका एनकाउंटर न हो जाए। इसीलिए वह यह बता देना चाहता था कि मैं विकास दुबे हूं, और अब पुलिस ने पकड़ लिया है।

वीआईपी रसीद काउंटर पर बताया था अपना नाम
महाकाल मंदिर में वह सुबह 250 रुपए की रसीद से टिकट लेकर अपने तीन-चार साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था। वहां मौजूद निजी सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ और उसने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पर्ची काटने वाले कर्मचारी को हुआ शक
मंदिर में बाहर बने वीआईपी काउंटर पर सुबह पर्ची काटने वाले कर्मचारी ने जैसे ही इसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम विकास दुबे बताया। उसे इस नाम पर कुछ शंका हुई, उसने चेहरा गौर से देखा और धीरे से वहां तैनात सिक्युरिटी गार्ड को इस बारे में बताया। गार्ड ने उससे पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गए।

क्या यह विकास दुबे ही है
क्या यह वही विकास दुबे है। जिसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की है। पुलिस को यह मामला समझ नहीं आ रहा, क्योंकि जब उज्जैन महाकाल मंदिर से उसे पकड़ा गया था, तो वह चिल्लाया और बोला कि हां मैं ही विकास दुबे हूं। उसे उज्जैन एसपी कार्यालय लाया गया है। इस संबंध में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी पुष्टि की है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी पुष्टि करने को कहा है।

Published on: