
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक 16 साल की लड़की के साथ 2 दरिंदों ने रेप किया। इस घटना के बाद जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब गांववालों ने उस बच्चे को बेचने का फरमान सुना दिया है।
20 हजार रुपए में बच्चे को बेचना चाहते हैं गांववाले
जानकारी के मुताबिक, गांववालों ने पीड़िता के बच्चे को करीब 20 हजार रुपये में बेचने का फरमान सुना दिया है। रेप पीड़िता और उसकी मां अब इंसाफ की मांग कर रही हैं। मामला पुलिस में पहुंच गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की नहीं कर रहा कोई मदद
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि गांव के लोगों ने पीड़िता को या तो बच्चा बेचने के लिए कहा है और अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उसे गांव से बाहर निकाले जाने की धमकी दी है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता उस बच्चे को अपने पास रखना चाहती है। पीड़िता का कहना है कि कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।
बता दें कि पीड़िता के साथ रेप की ये घटना 10 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ जांच की बात कही है।