शशि थरूर के खिलाफ PM मोदी पर दिए विवादित बयान के मामले में जमानती वारंट जारी थरूर ने बंगलौर साहित्य महोत्सव के दौरान कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू के समान
नई दिल्ली। यहां की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान के मामले में जमानती वारंट जारी किया है। थरूर ने 28 अक्टूबर 2018 को बंगलौर साहित्य महोत्सव के दौरान कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू के समान है। आप उसे अपने हाथ से हटा भी नहीं सकते और न ही चप्पल से मार सकते हैं।
आपको बता दें कि संघ के एक सदस्य द्वारा एक पत्रकार को कही गई बात को उद्धृत करते हुए बेंगलुरू साहत्यि उत्सव में रविवार को शशि थरूर ने कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। जिसे आप हाथ से हटा नहीं सकते और चप्पल मार नहीं सकते। साहित्य उत्सव में हिस्सा लेते हुए थरूर अपनी नवीनतम पुस्तक के संदर्भ में एक रूपक का जिक्र कर रहे थे।
थरूर ने अपने संबोधन में कहा था कि संघ के एक सदस्य ने द कारावान के पत्रकार विनोद जोस से एक अनोखा रूपक कही थी। उसने मोदी को कमतर करने के लिए अपनी अक्षमता पर निराशा जाहिर की थी।
वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने थरूर की टिप्पणी की निंदा की थी। प्रसाद ने कहा था कि कांग्रेस सांसद ने भगवान शिव का अनादर किया है।