क्राइम

पश्चिम बंगाल: दमदम में TMC नेता की हत्या, बर्दवान में झड़प के बाद आगजनी

लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसक घटनाओं पर नहीं कोई रोक मृतक निर्मल कुंडू दमदम नगर निगम के वार्ड (6) का था अध्यक्ष TMC ने घटना के पीछे भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

3 min read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ा है। नॉर्थ 24 परगना के दमदम में मंगलवार को टीएमसी के एक नेता की गोली बरसा कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दमदम नगर निगम के वार्ड (6) अध्यक्ष निर्मल कुंडू के रुप में हुई है।

हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने निर्मल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसके बाद उनको घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राज्य में सत्तारूढ दल टीएमसी ने अपने कार्यकर्ता की हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प

वहीं दूसरी घटना राज्य के बर्दवान से जुड़ी है। यहां मंगवार शाम को भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। दरअसल, यह घटना उस समय हुई जब लोकसभा चुनाव की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता बर्दवान में मिठाई बांट रहे थे। तभी वहां पहुंचे टीएमसी कार्यकर्ताओं से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ही दोनों के बीच हुई इस कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया। भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।

हिंसक घटनाओं की चपेट में पश्चिम बंगाल

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग प्रत्येक चरण में पश्चिम बंगाल हिंसक घटनाओं की चपेट में रहा। चुनाव में ऐसा कई बार हुआ जब टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि चुनावी में हिंसा में उनके 50 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। जबकि टीएमसी ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।

बंगाल में राजनैतिक हिंसा जारी

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल राजनैतिक हिंसा में रविवार को एक और व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जबकि इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। घटना में घरों में तोड़फोड़ करने और भाजपा तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के घायल होने की रिपोर्ट आई थी। उत्तर 24 परगना के बदुरिया में एक 36 साल के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था।

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला में 27 मई को देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को दो लोगों को हिरासत में लिया। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कांकिनारा निवासी 30 वर्षीय चंदन शॉ की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच की जा रही है, मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शॉ भाजपा का सदस्य था, लेकिन प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या में कोई राजनीतिक या सांप्रदायिक संबंध नहीं पाया गया।

Updated on:
05 Jun 2019 11:35 am
Published on:
05 Jun 2019 10:23 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘लिक्विड गोल्ड’ की हाईटेक चोरी में SOG का बड़ा खुलासा, गैंग करती 1-1 करोड़ का ‘इन्वेस्टमेंट’

Big fraud: कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी ने ग्राहक को धनलक्ष्मी स्कीम बताकर की 5.72 लाख की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार

Encroachment on pond: Video: शहर के भाथूपारा तालाब को पाटकर किया था कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, 12 एकड़ में से 2 एकड़ ही बची थी जमीन

शादी के सालों बाद भी भाभी से अवैध संबंध नहीं हुआ खत्म, विरोध करने पर पत्नी की हत्या; पति संग ससुराल वाले फरार

‘तुम हिंदू हो क्या?’ अगर नहीं है तो कलमा पढ़कर सुना, नहीं सुना पाने पर हिंदू युवक को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान