क्राइम

दो साल पहले पति की हत्या कर शव के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, अब कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि…

एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसकी डेड बॉडी के साथ जो किया, सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 12:19 PM IST
dead body
दो साल पहले पति की हत्या कर शव के साथ किया ऐसा खौफनाक काम, अब कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि...

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियान में एक महिला ने अपने पति के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि महिला ने दो साल पहले अपने पति की हतया की और उसकी डेड बॉडी को घर के अंदर गाड़ दिया। इतना ही नहीं महिला ने इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। वहीं, अब जब इस मामले का खुलासा हुआ तो कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है।

दो साल पहले हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, बिंदर कौर नाम की महिला ने करीब दो साल पहले आपसी विवाद के कारण अपने पति राजिंदर सिंह की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसकी डेड बॉडी को घर के अंदर ही गाड़ दिया। इतना ही नहीं मामले को छुपाने के लिए बिंदर ने परिजनों से कहा कि राजिंदर कहीं बाहर चला गया है। उस वक्त घरवालों को लगा कि अपनी पत्नी से झगड़ा कर राजिंदर कहीं चला गया होगा। लेकिन, दो साल तक न वो लौटा और न ही उसकी कोई सूचान मिली। उससे परिवार वालों ने राजिंदर को काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला।

ऐसे हुआ मामला का खुलासा

राजिंदर के भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई की गुमशुदगी के संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। दिसंबर 2014 में वह किसी रिश्तेदार की शादी में आया हुआ था। वहां उसे यह पता लगा कि एक रिश्तेदार के सामने बिंदर कौर ने कहा था कि उसने अपने पति की हत्या कर उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। वहीं, आरोपित महिला का कहना है कि ति राजिंदर सिंह उर्फ लाभ सिंह उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसने उसे मार डाला।

महिला को उम्र कैद की सजा

वहीं, अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए बिंदर कौर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा भी सुनाई गई। लेकिन, घटना के खुलासा होने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

Published on: