हनीमून जाने के दौरान रास्ते में पत्नी ने पति के खिलाफ रची ऐसी साजिश, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
नई दिल्ली। पुणे में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि शादी के सात दिन बाद पति पत्नी हनीमून मनाने जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया कि सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, नई नवेली पत्नी ने शादी के सातवें दिन ही अपने पति की हत्या करवा दी।
रास्ते में करवा दी अपने पति की हत्या
जानकारी के मुताबिक, सात दिन पहले दीक्षा और आनंद की शादी हुई थी। दोनों ने हनीमून पर महाबलेश्वर जाने का प्लान बनाया। खुशी-खुशी दोनों अपनी गाड़ी से हनीमून मनाने के लिए निकल गए। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद दीक्षा ने आनंद से कहा कि गाड़ी रोको। क्योंकि, उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। दीक्षा ने कहा कि उसे उल्टी होने वाली है। दीक्षा की बात सुनकर आनंद ने गाड़ी रोक दी। लेकिन, जैसे ही उसने गाड़ी का दरवाजा खोला, दो लोग बाइक से वहां पहुंच गए और उसपत ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी दीक्षा
दीक्षा ने पुलिस को बताया कि वह आनंद को बिलकुल पसंद नहीं करती थी। वह नितिन मलेकर नामक युवक से प्यार करती थी। इतना ही नहीं उसी से शादी भी करना चाहती थी। लेकिन, घरवालों के दबाव के कारण उसने आनंद से शादी कर ली। दीक्षा का कहना था कि उसके घरवाले नितिन को पसंद नहीं करते थे। उसने बताया शादी के बाद नितिन के साथ मिलकर उसने आनंद को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने सुपारी भी दी। इस मामले में सतारा क्राइम ब्रांच ने आरोपी पत्नी दीक्षा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे घर में सन्नाटा पसर गया है।