3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: 15 वर्षीय किशोरी लापता होने से मचा हड़कंप, रेलवे स्टेशन के पास युवक के साथ मिली

Gonda News: गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से सकुशल बरामद किया। किशोरी के साथ मौजूद गोपी कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानिए कैसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 3 Nov 2026, 3:45 PM IST

Gonda

पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोंडा जिले में घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के पिता ने एक अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए इटियाथोक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने के बाद इटियाथोक पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए पतारसी और सुरागरसी में लगी थी। इसी दौरान दो नवंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मामले से संबंधित किशोरी गोंडा रेलवे स्टेशन तिराहे के पास एक युवक के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।

आरोपी रेलवे स्टेशन तिराहा से गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे स्टेशन तिराहे के पास मौजूद युवक और युवती को अलग-अलग रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान युवती की पहचान इटियाथोक थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित लापता किशोरी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। मौके पर किशोरी के साथ मौजूद युवक की पहचान गोपी कश्यप के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए वन स्टॉप सेंटर, भेज दिया गया। वहीं, गिरफ्तार युवक को इटियाथोक थाने लाकर मामले में आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

किशोरी बरामद, अब बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। किशोरी को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है। किशोरी के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।